उरई, जनवरी 21 -- कालपी/ आटा। नेशनल हाईवे किनारे कालपी कोतवाली क्षेत्र में साईं मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में हाईटेंशन लाइन के टॉवर के नीचे करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का चेहरा और आधा धड़ जला हुआ पाया गया जबकि शरीर के निचले हिस्से अपेक्षाकृत सुरक्षित थे। प्रारंभिक हालात को देखते हुए हत्या के बाद पहचान मिटाने की नीयत से शव जलाए जाने की आशंका जता रही है। मौके पर एसपी और सीओ सहित फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान का प्रयास कर रही है। बुधवार दोपहर ऊसरगांव निवासी बबलू अपने खेत में चारा लेने पहुंचा तो उसने खेत में महिला का शव पड़ा देखा जिससे धुआं उठ रहा था। सूचना पर कालपी कोतवाली पुलिस के साथ आटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.