सहारनपुर, फरवरी 16 -- नागल में वर्ष 2020 में हुए दिगंबर सिंह हत्याकांड़ के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड़ भी लगाया है। अपर सत्र न्यायधीश कक्ष संख्या-4 की अदालत ने दोषी अरूण निवासी नागल को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ अर्थदंड़ लगाया है। मामले में 2020 में प्रीतम सिंह ने थाना नागल अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया था कि उसके चाचा दिगंबर सिंह सुबह घर से खेत में जाने के लिए निकले थे। काफी देर के बाद भी वह घर पर नहीं आए तो दिगंबर सिंह के बेटा विक्रम सिंह उन्हें तलाशने खेत पर गया। उसने पिता दिगंबर सिंह चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा देखा। पुलिस ने मामले की जांच की तो अरूण का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने 31 जुलाई 2020 को देहरादून चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.