खेत में हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश, सनसनी
महाराजगंज, अगस्त 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के बनिया टोले के पास खेत में हत्या कर फेंकी गई एक युवक की लाश मिलने से रविवार की सुबह सनसनी मच गई। युवक की लाश गांव से निकलकर गांगी मुजुरी मार्ग में मिलने वाली कच्ची सड़क के किनारे मिली। शव से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक खड़ी मिली और उसका दोनों पैर का जूता चकरोड पर पड़ा था। मृत युवक के जेब में मिले पर्स में छह हजार नब्बे रुपये, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया गया है। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की तरफ निकले तो खेत में पड़े शव को देख शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। बताया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.