लखीमपुरखीरी, जून 10 -- थाना पसगवां क्षेत्र के ग्राम सेमराजानीपुर में खेत की सिंचाई कर रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी दीपक सिंह पुत्र रामनाथ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 7 जून की रात खेत में सिंचाई के दौरान गांव के मेनेजर सिंह व बबलू उर्फ अभिषेक ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...