आजमगढ़, अप्रैल 27 -- आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव में शनिवार को खेत की सिंचाई कर रहे युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। 48 वर्षीय इंद्रपति शनिवार की दोपहर में गन्ना के खेत की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें मऊ जनपद के दोहरीघाट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर हायर रेंटर जा रहे थे, लेकिर रास्ते में ही मौत हो गई। उनकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। यह भी पढ़ें- गन्ना पटवन कर रहे युवक की सर्पदंश से मौत यह भी पढ़ें- सर्पदंश से अधेड की गई जान यह भी पढ़ें- दवा नहीं मिलने से सर्पदंश से पीड़ित की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.