खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर जानलेवा हमला
जौनपुर, मई 31 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। पवारा थाना क्षेत्र के मुड़ाव गांव में शनिवार रात आठ बजे खेत की सिंचाई कर रहे एक किसान पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। आशा देवी पत्नी महेंद्र प्रताप चौहान की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुड़ाव गांव निवासी महेंद्र प्रताप चौहान खेत में सिंचाई कर रहे थे। आरोप है कि गांव के ही सुरेश चौहान पुत्र अर्जुन तथा जयप्रकाश और सौरभ चौहान पुत्रगण संजय चौहान ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर खेत में ही गिर पड़े। आरोप है कि घायल होने के बाद भी आरोपित मारपीट करते रहे और शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.