प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में रविवार सुबह बारिश के बीच वज्रपात से खेतों में सिंचाई करने गए किशोर की मौत हो गई। इससे परिवार में चीत्कार मच गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर चौमरी गांव निवासी वकील खान के तीन बेटों में सबसे छोटा अफसर खान कक्षा नौ का छात्र था। वह रविवार सुबह खेत में सिंचाई करने गया था। वहां वज्रपात होने से गंभीर रूप से झुलस गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। चाचा अजीमुल्ला खान उसे सीएचसी पट्टी ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...