खेत में सिंचाई करने गए अधेड़ पर मधुमक्खियाें ने बोला हमला, मौत
हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस, संवाददाता। खेत में पानी लगाने गए एक किसान पर गुरुवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव कैमावली निवासी 55 वर्षीय मनोहरलाल पुत्र हरिशंकर खेती करते थे। गुरुवार को वह खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित पेड़ पर लगा मधुमक्खयों का छत्ता अचानक टूट गया। इसके चलते मधुमक्खियों ने मनोहरलाल पर हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। घायल अवस्था में मनोहरलाल को परिजन संयुक्त बागला जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.