बदायूं, मार्च 15 -- दहगवां, संवाददाता। खेत में सिंचाई करते समय बिजली पोल के सपोर्ट तार में आए करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के लोहरपुरा गांव का है। गांव के रहने वाले किसान रामभूप 52 वर्ष पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में लगे बिजली पोल के सपोर्ट तार में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर दानपुर पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.