खेत में सब्जी तोड़ने गए परिवार पर हमला
बिहारशरीफ, जून 11 -- पिता-पुत्र को पीटा, महिलाओं से आभूषण छीने थरथरी थाना क्षेत्र के नत्थू बिगहा गांव की घटना थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नत्थू बिगहा गांव में सब्जी तोड़ने गये परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट में उमेश प्रसाद व उनके पुत्र धनंजय कुमार जख्मी हो गये हैं। महिलाओं से आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी उमेश के भतीजे शिशुपाल ने बताया कि चाचा, चाची और परिवार के अन्य सदस्य खेत से सब्जी तोड़ने गये थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। मारपीट में चाचा और चचेरे भाई जख्मी हो गये। बदमाशों ने दो महिलाओं से लॉकेट और कनबाली छीन लिया। मारपीट करने के बाद बदमाश फरार हो गये। घायलों को इलाज के लिए थरथरी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.