लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र के भुड़वारा गांव में शनिवार रात एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय वंशीलाल पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। शव दरवाजे पर ही रख कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार वंशीलाल शनिवार सुबह कलाम के खेत पर काम करने गया था। दोपहर में घर लौट आया। शाम को वह दोबारा खेत पर गया, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गन्ने के खेत में उनका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्ट मार्टम के बाद शव गांव लाए और अंतिम संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.