गंगापार, मार्च 20 -- आकाशीय बिजली गिरने से खेत में शौच को गए किसान की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सोरांव थाना अंतर्गत जलालपुर मलाक बेला गांव निवासी 55 वर्षीय राम बहादुर पटेल उर्फ मौजी लाल पुत्र राजाराम शुक्रवार सुबह शौच के लिए अपने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। रायबहादुर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा, उप निरीक्षक राजेश सिंह व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। राम बहादुर के पुत्र शिव बहादुर ने थाना सोरांव में लिखित सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भ...