गंगापार, जनवरी 6 -- खेत में बाइक से शौच करने गए युवक की बाइक शौच के दौरान उचक्कों ने पार कर दी। मामले में युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक खोजने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। उतरांव थाना क्षेत्र के मोतिहा गांव निवासी मनीष कुमार बीते मंगलवार की सुबह बाइक से घर से खेत की तरफ गया हुआ था। बाइक खड़ी करके झंडियों में निवृत हो रहा था। शौच के बाद वापिस लौट कर आया देखा तो बाइक गायब थी। आस-पड़ोस पता लगाया लेकिन बाइक का सुराग नहीं लगा। मंगलवार को थाने पर बाइक चोरी की सूचना देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.