चंदौली, फरवरी 9 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में सरसों के खेत में शौच करने से मना करने पर मनबढ़ युवक और उसके घर की महिलाओं ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि गोलाबाद गांव निवासी बहादुर प्रजापति सरसो की खेती किए है। गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए जा रही थी। इस पर उनकी पुत्री ने मना कर दिया। इससे नाराज महिलाएं और उसके घर के युवक ने युवती की पिटाई कर दी। युवती ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.