लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के कछुआ कोड़ासी गांव में मंगलवार देर रात खेत में शौच के लिए गए किशोर को सांप काटने से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान कछुआ कोड़ासी गांव निवासी विजय कोड़ा के 13 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने बताया कि इलाज के बाद पीड़ित की स्थिति सामान्य है। यह भी पढ़ें- खेत में शौच करने गए किशोर को सांप काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...