पीलीभीत, जून 5 -- जहानाबाद। संदिग्ध हालात में खेत में युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निजामडांडी निवासी लालाराम पुत्र हरप्रसाद ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका भतीजा महेंद्रपाल अपने घर से 25 मई को धान का बीज लेने जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। 27 मई को थाना जहानाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 28 मई को उसका शव ग्राम हैदरगंज के एक खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। यह भी पढ़ें- अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न ...