लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालापुर में खेत में शराब पीने से मना करने पर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम गोपालापुर निवासी सुषमा पुत्री जसकरन लाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 2 मार्च की शाम गांव के ही रंजीत, संतोष और अमित पुत्रगण बालक उसके खेत में शराब पी रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके घर में घुस आए और उसे, उसकी मां सावित्री और बहन सुनीता को लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। सुषमा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.