बदायूं, अप्रैल 11 -- खेत में फसल को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर घायल किया गया और बीच-बचाव करने आए परिजन को भी पीटकर घायल कर दिया गया। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरपुर मानपुर के रहने वाले जयवीर पुत्र नेकसू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने गांव के रकबे में स्थित अपना खेत बटाई पर गंगा सिंह पुत्र सुक्खी निवासी ग्राम सोनबूढ़ी थाना जरीफनगर को दे रखा है, जिसमें मिर्च की फसल लगी थी। फसल तोड़ने को लेकर कई बार कहने के बावजूद बटाईदार द्वारा फसल न तोड़ने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।आरोप है कि इसी दौरान गंगा सिंह, उसका बेटा नरेश और भाई चन्द्रपाल पुत्र सुक्खी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में नरेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.