बदायूं, मार्च 7 -- मुड़िया धुरकी, संवाददाता। एक युवती को घर से बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पहले चौकी पर शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई और तहरीर बदलने की बात कही गई। बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी को गांव का ही एक युवक होली वाली रात घर से बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब पिता ने घर पर अपनी बेटी को नहीं देखा तो उन्होंने इधर-उधर तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को गांव का ही एक युवक जबरन खेत की ओर ले गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.