देवरिया, मई 9 -- बरियारपुर(देवरिया), हिंदुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के धनौती खुर्द गांव में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। खेत में पिछले एक महीने से लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शनिवार सुबह दो गायो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। यह भी पढ़ें- जर्जर तार टूटकर गिरा, बकरी व कुत्ते की मौतघटना का विवरण जानकारी के अनुसार धनौती खुर्द निवासी हृदयानंद यादव पुत्र राजेंद्र यादव की गाय शनिवार सुबह करीब 9 बजे खेत में चरने गई थी। इसी दौरान खेत में नीचे लटक रहे बिजली के तार में करंट प्रवाहित होने से गाय उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी स...