खगडि़या, फरवरी 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी रघुवीर यादव के 40 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार यादव ने मंगलवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एक साजिश के तहत बोरिंग में मकई पटवन के लिए लगे मोटर पंप एवं तार की चोरी कर लेने की शिकायत की है। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक वे बोरिंग में मोटर पंप सेट कर अपने घर वापस लौट आए। घर वापस लौटते देख गांव के ही स्वर्गीय बिंदेश्वरी यादव के पुत्र मुकेश यादव के साथ ही पिता दिनेश राम एवं उसका पुत्र सौरभ राम खेत को सुनसान देखकर सभी मिलकर मोटर पंप एवं तार की चोरी कर ली। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुख्यमंत्री परिभ्रमण यात्रा पर छात्र व छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.