आजमगढ़, सितम्बर 11 -- फूलपुर/अंबारी, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव में खेत में लगे बाड़ में दौड़ाए गए करंट से किशोरी की मौत हो गई। परिजन किशोरी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। किशोरी एक दिन पर्व अपने ननिहाल से लापता थी, परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना का विवरण खानजहांपुर गांव निवासी 17 वर्षीया खुशी पुत्री विनोद कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह करीब एक माह से फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि खुशी के मोबाइल पर गुरुवार की शाम को फोन आया। इसके बाद वह ननिहाल से निकल गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर ननिहाल के लोग तलाश करने लगे, उसका कुछ पता नहीं चला। ननिहाल के...