खेत में लगे पंपिंग सेट से स्टेपलाइजर चोरी
जौनपुर, सितम्बर 25 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवां कवियाचक गांव में खेत पर लगे पंपिंग सेट से स्टेपलाइजर चोरी हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी चन्द्रशेखर पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की रात खेत में लगे पंपिंग सेट से अज्ञात चोर स्टेपलाइजर उठा ले गए। अगले दिन सुबह खेत पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक देवानंद को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.