शाहजहांपुर, मार्च 21 -- निगोही। निगोही के कुदिन्ना गांव में खेत में लगे तार में करंट उतर आने से किसान के बेटे की मौत हो गई। युवक देर रात अपने खेत में पानी लगाने गया था। सुबह जब भाई खेत पर पहुंचा,तो हादसे की खबर हुई। युवक की मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। निगोही थाना क्षेत्र के कुदिन्ना गांव निवासी रामौतार खेती-बाड़ी करते है। खेती के काम में उनके बेटे भी हाथ वंटा देते है। कल रात रामौतार का पुत्र अनिल कुमार(24)खाना खाकर खेत में पानी लगाने चला गया। सुबह तक घर न लौटने पर परिजनो को चिन्ता हुई। भाई धर्मपाल देखने गया,तो अनिल पड़ोसी के खेत के खेत लगे बिजली के तार में चिपटा हुआ था, और उसका आधा शरीर काला पड़ गया था। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनिल की मौत से परिजनो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.