खेत में लगे तार पर गिरा बाइक सवार युवक, गर्दन से निकला खून का फव्वारा और दर्दनाक मौत
शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। तिलहर में खेत के किनारे लगे तारों में उलझ कर बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई और उसकी तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से उसके गांव में मातम पसर गया। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शोक जताया और पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। बराह मोहब्बतपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सूरजपाल शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी जमुना देवी और सास को मायके छोड़ने के लिए बाइक से बिरसिंहपुर तक गया था। पत्नी और सास को जीप में बैठाकर वह बाइक से अपने गांव वापस आ रहा था। वह अभी 1 किलोमीटर भी नहीं चल सका था कि विट्ठलपुर प्रहलादपुर गांव के पास मोड़ पर उसकी बाइक फिसल गई जिस कारण वह खेत के किनारे लगे तार में उलझ गया और उसकी गर्दन कट गई।काफी देर तक वह सड़क किनारे तड़पता रहा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.