खेत में लगे तारों का करंट लगने से अधिवक्ता की मौत, गांव में शोक
बुलंदशहर, मई 13 -- कोतवाली डिबाई क्षेत्र के ग्राम बिलोना रूप निवासी अधिवक्ता रिंकू सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह (43 वर्ष) की खेत पर करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार रिंकू सिंह मंगलवार रात को गांव के बाहर भट्टे के सामने स्थित अपने खेत पर पानी लगाने गए थे। खेत के चारों तरफ जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए बिजली की तार लगाए थे। बताया जाता है कि इसी तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.