सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- लंभुआ, संवाददाता। गेहूं का खेत भरने गया किसान झटका मशीन की करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बहमरपुर निवासी अखंड प्रताप चौहान ने बताया कि उनके चाचा हरीराम (55) गांव में ही गेहूं का खेत सींचने के लिए निकले थे। उसी समय गांव के ही कल्लू पांडे के खेत में बिजली से चलने वाली झटका मशीन के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों को सूचना मिली वैसे ही उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी संदीप राय ने बताया कि बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.