खेत में लगे जाल में फंसा 7 फीट का अजगर, जंगल में छोड़ा
आदित्यपुर, जून 13 -- चांडिल। कुकड़ू में भुवनेश्वर कुमार अपने फसल की मवेशी से सुरक्षा करने को लेकर खेत को चारों तरफ जाल से घेराबंदी कर दिया। लेकिन, शनिवार की सुबह उसने देखा कि जाल में विशाल कातिब सात फीट का अजगर फंसा हुआ है। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद वनरक्षी कैलाश चंद्र महतो एवं हाथी मित्र तापस कर्मकार एवं विभाग की टीम के साथ अजगर को रेस्क्यू किया तथा अजगर को डाटम के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.