हरदोई, अप्रैल 8 -- पचदेवरा। क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार दोपहर अचानक खेतों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। गांव निवासी रामनाथ पुत्र मंगे की करीब 4 बीघा गेहूं की खड़ी व कटी फसल जलकर राख हो गई। आग तेजी से फैलते हुए मुनेश्वर, सूरज सिंह, प्रकाश और विशेश्वर के खेतों तक पहुंच गई। हालांकि इन खेतों में कंबाइन मशीन से कटाई के बाद फसल के अवशेष ही मौजूद थे, जो आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगे। कुछ ही देर में आग करीब 15 बीघा क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को नियंत्रित कर आसपास के अन्य खेतों को बचा लिया। इस अग्निकांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.