खेत में लगी बाड़ में करंट से दो नीलगायों की मौत की शिकायत
अयोध्या, जून 12 -- जाना बाजार, संवाददाता। खेत में लगाए गए बाड़ में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से दो नीलगाय की मौत का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने ऑनलाइन और थाने पर शिकायत किया है। जेसीबी मशीन से दोनों मृतक नीलगाय के शव को दफना कर सबूत मिटाने का भी जिक्र शिकायती पत्र में किया गया है । मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र के बेलारामबाग का बताया गया है। गांव निवासी शिकायतकर्ता जयपाल सिंह पुत्र बालादीन ने आरोप लगाया है कि उसी के गांव के निवासी श्याम कुमार चौहान पुत्र छोटई अपने खेत में छोटा जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए चारों तरफ लगाए गए नंगे तार में विद्युत करंट लगा रखा था। सात जून की रात दो नीलगाय लगाए गये विद्युत तार की करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.