खेत में लगी फसल को अज्ञात लोगों ने किया क्षतिग्रस्त
अररिया, मई 25 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत समौल गांव वार्ड संख्या-7 निवासी किसान रंजीत कुमार के खेत में लगी फसल को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में किसान को करीब दो लाख रुपये की आर्थिक क्षति होने की बात कही गई है। पीड़ित किसान रंजीत कुमार, पिता परमेश्वर मंडल ने इस संबंध में फारबिसगंज थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि 24 मई की देर शाम वह अपने घर के समीप स्थित खेत में लगभग डेढ़ बीघा जमीन में लगी बोड़ी की फसल देखकर लौटे थे। उस समय फसल पूरी तरह सुरक्षित थी। किसान ने बताया कि 25 मई की सुबह जब वह दोबारा खेत पहुंचे तो देखा कि देर रात अज्ञात लोगों द्वारा पूरी फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना से उन्हें भारी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.