उन्नाव, अप्रैल 19 -- पुरवा। क्षेत्र के कटांव गांव में खेत में कटी पड़ी पराली में अज्ञात कारणों से रविवार आग लगने से दो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। दोपहर इंद्रबाबू के खेत में अचानक आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। तेज हवा के चलते आग पास के खेतों तक फैल गई। आग की चपेट में आकर पड़ोसी किसान रमेश के एक बीघा खेत में लगे करीब 250 यूकेलिप्टस के पेड़ झुलस गए। जबकि किसान राजेश के लगभग 80 पेड़ भी आग से प्रभावित हुए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- खेतों में पराली जलाने वालों पर कृषि विभाग नहीं कर रही कार्रवाई घटना की जानकारी पर लेखपाल अंशु शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया और अपनी रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेज दी। एसड...