प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- लालगंज। अज्ञात कारणों से खेत में आग लगने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लालगंज कोतवाली के मनीपुर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। इसके चलते गांव के प्रभाकर नाथ शुक्ल, भाष्कर नाथ शुक्ल, गणेश प्रसाद तिवारी, कृपाशंकर तिवारी, रमाशंकर तिवारी, सुधाकरनाथ के खेत में रखा भूसा जलकर राख हो गया। वहीं गांव के दिवाकर नाथ शुक्ल और विभाकर नाथ शुक्ल के दो बीघा खेत में गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गयी। सूचना पर लालगंज से फायर बिग्रेड पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.