बदायूं, अप्रैल 1 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुंसाई में एक खेत में अचानक आग लगने से करीब छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों की फसल को बचाया जा सका। गांव निवासी विनय पुरी पुत्र वीरेंद्र पुरी का खेत गांव के स्वरूपपुर मार्ग पर है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आसपास के लोगों ने खेत से धुआं उठता देखा। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हवा के साथ आग ने गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया था। ग्रामीणों ने एकजुट होकर बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लगभग 6 बीघा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है ...