उरई, जून 23 -- जालौन। संवाददाता ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहचूरा के मजरा कोरीपुरा में खेत में लगी आग से किसान को नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आने से खेत में सिंचाई के लिए रखे गए करीब 40 पाइप जलकर राख हो गए। घटना के बाद किसान ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कोरीपुरा निवासी किसान नरेंद्र पाल सिंह के खेत में सिंचाई के लिए पाइप रखे हुए थे। आरोप है कि पास के एक खेत में पराली और खेत की सफाई के लिए आग लगाई गई थी। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग फैलते हुए नरेंद्र पाल सिंह के खेत तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने खेत में रखे पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल दमकल ...