रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- सितारगंज, संवाददाता। खेत में लगी आग बुझाने के दौरान एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर किसान को 108 आपातकालीन सेवा से उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे ग्राम सैजनी में गेहूं के खेत में भूसे और नरई में आग लग गई। आग बुझाने के लिए 45 वर्षीय किसान गुरबाज सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी सैजनी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वह आग की लपटों में घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही सरकड़ा चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल गुरबाज को 108 एम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरबाज गांव में पत्नी मनप्रीत कौर के साथ रहते थे, जबकि उनके दोनों बेटे मलेशिया और दुबई में का...