आजमगढ़, अप्रैल 6 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मनपारपुर, सुराई और बड़ागांव के गेहूं के खेत में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तीनों गांव में करीब 50 बीघा फसल जल कर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं रानी की सराय के मझगांवा में शार्ट सर्किट से 10 बीघा में गेहूं की फसल जल गई। रविवार की दोपहर को मनपारपुर गांव में गेहूं की खड़ी फसल में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। खेत से आग की लपटे उठते देख गांव के लोग बचाव में पहुंचे। देखते ही देखते आग बड़े क्षेत्रफल में फैल गई। मनपारपुर, सुराई और बड़ागांव के सिवान तक आग पहुंच गई। ग्रामीण अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिये, लोग बाल्टी, पानी और हरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.