कौशाम्बी, मार्च 9 -- सिराथू क्षेत्र के कैथीपर निवासी नसीम अहमद पुत्र निहाल उद्दीन किसान हैं। दो दिन पहले उन्होंने सरसों की तैयार फसल की कटाई कराने के बाद खेत में ही मड़ाई के लिए ढेर लगवा दिया था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात लगभग 12 बजे सरसों के ढेर में संदिग्ध दशा में आग लग गई। आधी रात को अचानक आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया। जब तक ग्रामीण व किसान के परिजन मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक एक बीघा सरसों की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आगजनी के बाद से किसान परेशान है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.