मेरठ, फरवरी 28 -- हस्तिनापुर। क्षेत्र के जलालपुर मकबूलपुर गांव स्थित खेत में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा देने से किसान की करीब दस बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हस्तिनापुर निवासी विमलेश की कृषि भूमि मकबूलपुर जलालपुर में है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने खेत में गन्ने की फसल बो रखी थी। शुक्रवार को अचानक खेत से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक करीब दो बीघा में खड़ी पौधा और आठ बीघा में तैयार खड़ी गन्ने की पेड़ी सहित कुल दस बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.