बदायूं, जनवरी 2 -- उघैती। क्षेत्र के गांव सलामतपुर भूड़ में खेत से लकड़ी लेने गए पिता-बेटी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकेश पुत्र सोवरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी बेटी कविता के साथ खेत पर पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के ही भारत सिंह, भूरे, अमरीश और भायसिंह पुत्रगण छोटेलाल ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर कविता के साथ भी मारपीट की गई। हमले में दोनों को शरीर में कई जगह चोटें आईं और मोबाइल गिर गया। जाते समय आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.