बरेली, जनवरी 29 -- आंवला। थानाक्षेत्र के गांव वीरपुरा के दबंगों ने खेत में जबरन रास्ता निकालने के लिए एक व्यापारी के खेत में आलू की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। नगर के पक्का कटरा निवासी वैभव खंडेलवाल ने शिकायत में बताया है कि ग्राम मनपुरा वीरान में उनकी पुश्तैनी भूमि है। आरोप है कि बुधवार को सुबह करीब 10 बजे ग्राम वीरपुरा के छह दबंगों ने उनके खेत में जबरन ट्रैक्टर घुसा दिया। खेत में आलू की फसल खड़ी थी, जो अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई थी, ट्रैक्टर चलने से वह पूरी तरह नष्ट हो गई। विपक्षी उनके खेत से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सरकारी अभिलेखों में वहां कोई चकरोड दर्ज नहीं है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.