गंगापार, अप्रैल 26 -- कुंवरपट्टी और मदरामुकुन्दपुर गांव के बीच रविवार शाम करीब चार बजे खेत में आग गई। इससे सैकड़ों बीघे फसल के अवशेष जल गए। किसानों के पंपसेट चलाकर आग बुझाने लगे। मदरामुकुन्दपुर के डांडी गांव निवासी अखिलेश यादव ने बताया कि सैकड़ों किसानों ने गेंहू की फसल मशीन से कटवा ली थी, भूसा खेत में पड़ा रह गया। किसी ने खेत में आग लगा दी, यह आग एक के बाद एक कई किसानों के खेत में पहुंच गई। जिससे लाखों रुपये का भूसा जल गया। अग्निकांड की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी जेवनिया सुमित तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.