रामगढ़, दिसम्बर 4 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के सुतरी गांव में बुधवार की रात खेत में रखे धान के बीड़ा में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके कारण खेत में रखा धान का बीड़ा जलकर राख हो गया। सुतरी गांव निवासी किसान दशरथ बेदिया व करमा मांझी ने कटाई के बाद धान को खेत में ही मिंजाई के लिए बीड़ा बनाकर रखा था। देर रात को अज्ञात कारणों से धान में आग लग गई। रात होने के कारण किसी को आगलगी की घटना की जानकारी नहीं सकी। सूबह लोगों ने खेत से धुआं उठते देखा तो आसपास के लोग तुरंत खेत की ओर दौड़ पड़े और आग को बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक धान जलकर राख हो चुका था। इस आगजनी में किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। खेत के मालिक बताया कि धान के बीड़ा में किसी ने जानबूझकर लगा दी है। सुरक्षा को ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.