उन्नाव, अप्रैल 19 -- पुरवा, संवाददाता। खेत पर कटा पड़ा गेहूं गायब होने से पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव की रहने वाली सन्नो देवी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 17 अप्रैल की रात खेत में गेहूं की फसल कटवाई थी। देर रात वह घर आ गई थी। जबकि पति सिद्धिलाल खेत में ही सो गए थे। अगले दिन सुबह सोकर उठे तो खेत में रखा लगभग तीन कुंतल गेहूं गायब था। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गेहूं चोरी करने का शक जाहिर किया है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.