देहरादून, अप्रैल 27 -- हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अतमलपुर बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- हत्या कर रजवाहे में फैंका शव, मृतक की नहीं हुआ शिनाख्त उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.