बदायूं, जनवरी 28 -- बदायूं, संवादाता। जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद परिवार के लोगों ने धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। युवक का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया का है। गांव निवासी असीरुद्दीन 37 वर्ष पुत्र इशारुद्दीन अपनी बड़ी बहन तराना के घर गांव के बाहर रहते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि असीरुद्दीन के फोन पर किसी का कॉल आया था। कॉल पर बात करने के बाद वह घर से बाहर चले गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार को परिजन कादरचौक थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान परिवार और पुलिस अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.