खेत में मेड़ बनाने से रोकने पर बेटियों की हुई पिटाई
गंगापार, जून 24 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में बनाए जा रहे मेड़ के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए, गाली गलौज के बाद जमकर लाठी डंडे बरसाए गए, जिसमें एक पक्ष के कई को चोटे आई।मेजा के रूदापुर गांव में हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस ने एक पक्ष के हरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, रविकान्त, गौरव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। रूदापुर गांव के लालमणि पुत्र रामजश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हरेन्द्र कुमार सहितअन्य लोग उसके खेत में जबरिया मेड़ बना रहे थे, जानकारी पर उसकी बेटी संजना व शिवानी मना करने पहुंची तो दोनों का बाल पकड़कर विपक्षियों ने जमकर पीट दिया, जिससे दोनों के शरीर पर गंभीर चोट आई। बेटियों की चीख पुकार सुन वह तथा गांव के लोग मौके पर पहुंच दोनों को किसी तरह बचा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.