एटा, जून 26 -- शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो किसान खेत में बेहोश पड़े मिले। जिनको परिवारीजन उपचार के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर दोनों किसानों को मृत घोषित किया है। थाना रिजोर और पिलुआ क्षेत्र में हुई घटना में पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी जितेन्द्र ने बताया कि उसके भाई 45 वर्षीय बबलू पुत्र लालाराम शुक्रवार को घर से राजेन्द्र के खेत पर काम करने के लिए गये थे। जब वह खेत पर पहुंचा तब वह बेहोश पड़े मिले। जिसकी तत्काल उसने सूचना घर पर दी। यह भी पढ़ें- टूटे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, पेज 3 लीड घर वालों के साथ वह बेहोश बबलू को उपचार के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित ...