खेत में मृत मिले दो सांड, करंट लगने से मौत की आशंका
बुलंदशहर, जून 28 -- बुलंदशहर (छतारी) क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 पर गांव पापड़ी नगला के समीप एक खेत में दो सांड मृत अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बिजली के करंट लगने से दोनों सांडों की मौत होने की जताई जा रही है। पुलिस और पशु चिकित्सक की टीम जांच में जुटी हैं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों साड़ों को गड्ढे में दबाया गया। रविवार की शाम ग्रामीणों ने जितेंद्र के खेत के समीप दो साड़ों को मृत अवस्था में पड़े देखा। सूचना पर बजरंगदल के विभाग संयोजक संदीप ठाकुर के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जुट गए और निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना पर एसएसआई वीरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की, वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी बुलाया गया।पशुचिकित्साधिकारी चौंढे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.