खेत में मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, वन विभाग ने शुरू की जांच
महाराजगंज, मई 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल रेंज के जंगल से भटककर एक तेंदुआ रामचन्द्रही गांव के पास मक्के के खेत में चला आया। इसे देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य जांच के दौरान तेंदुए को मृत पाया। इसके बाद टीम ने मृत तेंदुए के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। तेंदुआ नर बताया जा रहा है। रामचन्द्रही गांव की कुछ महिलाएं चरी काटने खेत की तरफ जा रही थीं। इस बीच महिलाओं ने एक व्यक्ति के मक्का के खेत में एक तेंदुए को देखा। महिलाओं ने गांव में पहुंचकर पुरुषों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी。
तेंदुए का रेस्क्यू ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर सुनील राव, वन दार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.